छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा, कहा- सुरक्षाबल के जवान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे, पूर्व CM ने भी की घटना की 

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यह हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया है, जिसमें 27 से अधिक पर्यटकों मारे गए है, जबकि कई घायल बताए जा रहे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अटैक के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हमले की निंदा की है.

CM साय बोले – सुरक्षाबल के जवान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में हताहत हुए पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। घायलों में रायपुर के भी एक व्यक्ति हैं, ऐसा समाचार आया है। उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। निस्संदेह आतंकवादियों के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे, सुरक्षाबल के जवान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – इस कायराना हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला दुखद है, कायराना है. इस हमले में अब तक 30 से अधिक लोगों के हताहत होने की खबर मीडिया के माध्यम से आ रही है. रायपुर से घूमने गए मिरानिया परिवार के सदस्य को भी गोली लगी है. हम सब घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें. इस कायराना हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. हमारे जवान करारा जवाब देंगे.

PCC चीफ बोले – निर्दोषों के लहू की यह आह बेकार नहीं जाएगी

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी इस हमले की निंदा की है, उन्होंने एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अमानवीय और दिल दहला देने वाला है। जिस बर्बरता से निर्दोष लोगों की हत्या की गई, उससे हर संवेदनशील मन रुँध गया है। हम शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। पूरा देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के विरुद्ध हमारी एकता ही सबसे बड़ी ताक़त है। निर्दोषों के लहू की यह आह बेकार नहीं जाएगी।

आतंकियों ने रायपुर के बिजनेसमैन को भी मारी गोली

बता दें कि इस आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को भी आतंकी के गोली मारने की सूचना है. राजधानी रायपुर के रहने वाले इस बिजनेसमैन के बेटे शौर्य मिरानिया से इसकी पुष्टि की. शौर्य ने बताया कि उसके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते है. उक्त बिजनेसमैन का नाम दिनेश मिरानिया बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. अब तक उनकी स्थिति और लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button