‘कयामत’ गाने पर मटक- मटककर नाच रहा था दूल्हा, दुल्हन ने नौटंकी देख घूरना किया शुरू

Viral Video: हाल ही में, एक दूल्हे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि दुल्हन की प्रतिक्रिया इस क्लिप को और भी मजेदार बना रही है।
आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस करना एक नया ट्रेंड बन गया है। अब हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए स्टेज पर खुलकर थिरकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो रोज सामने आते हैं, जहां नवविवाहित कपल संगीत की धुन पर मस्ती करते दिखते हैं। हालांकि, इनमें से कई वीडियो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा खुद तो डांस कर रहा है, लेकिन दुल्हन उसे घूर कर देख रही है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक दूल्हे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि दुल्हन की प्रतिक्रिया इस क्लिप को और भी मजेदार बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। तभी अचानक म्यूजिक बजता है और दूल्हा स्टेज पर ही जोरदार डांस करने लगता है। उसके एक्सप्रेशन्स और मूव्स से साफ झलकता है कि वह इस गाने पर डांस करने की तैयारी करके आया है। वहीं दूसरी ओर दुल्हन उसे हैरानी से देखती रहती है। दूल्हे को लगता है कि वह किसी फिल्म का हीरो है, लेकिन दुल्हन के चेहरे के भाव कुछ और ही बयां कर रहे होते हैं।
दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हे का डांस
दुल्हन का चेहरा शर्म और असहजता से झुक जाता है। वह हल्के से मुस्कुराती है लेकिन उस मुस्कान में बनावटीपन नजर आता है। यहां तक कि उसके हाथों की मुद्रा देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो वह गुस्से में हो और दूल्हे को थप्पड़ लगाने वाली हो।
नहीं रुकता दूल्हे का डांस
दूसरी ओर, दूल्हा इन सब बातों से बेखबर ‘कयामत’ गाने पर पूरे जोश के साथ डांस करता रहता है। उसकी परफॉर्मेंस में आत्मविश्वास झलकता है और वह अपनी मस्ती में खोया रहता है, इस बात की परवाह किए बिना कि उसके आसपास क्या हो रहा है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @KraantiKumar नामक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। अब तक इस क्लिप को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रही है।
लोगों ने वीडियो पर दी जमकर प्रतिक्रियाएं
लोगों ने इस वीडियो पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूल्हा तो बस अपनी ही धुन में है।” दूसरे ने कहा, “कुछ लोगों को फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है।” वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा, “आग लगे बस्ती में, हम तो अपनी मस्ती में।”



