मध्यप्रदेश

MBBS सेकंड ईयर की छात्रा का फ्लैट में लटका मिला शव, माता-पिता से कहा था…

भोपाल  (इजहार हसन) : राजधानी भोपाल में MBBS सेकंड ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने मंगलवार देर रात को फंदा लगा लिया। मृतक छात्रा राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी जिसका शव किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रिमझिम श्रीवास्तव मूलत: उज्जैन की रहने वाली थी और भोपाल के कोलार इलाके के दृष्टि सिटी में किराए के फ्लैट में रहती थी। मंगलवार रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के 3 घंटे पहले छात्रा अपने माता-पिता से मिली थी और आखरी बार माता-पिता से बोली कि एक एक दिन के लिए घर नहीं जाना है। यही रहकर होली मनाऊंगी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button