तकनीकी

जर्मनी के राष्ट्रपति के X अकाउंट पर लिख दिया बिहार सरकार, पता चलते ही पूरे देश में मचा हड़कंप

नई द‍िल्‍ली. दुन‍ियाभर के लोग हैक‍िंग और ऑनलाइन स्‍कैम‍िंग से परेशान हैं. इसी बीच जर्मन राष्ट्रपति के X अकाउंट को हैकर्स ने हैक कर लिया. इतना ही नहीं, हैकर्स ने जर्मनी के राष्‍ट्रपत‍ि का X अकाउंट हैक करने के बाद उनके प्रोफाइल को अपने मन मुताबिक खूब चेंज क‍िया. हैकर्स का प्रोफाइल स्विच करने का कारनामा देखकर इंटरनेट पर हर कोई अवाक रह गया. सबसे पहले हैकर्स ने उनके अकाउंट को हिटलर के प्रोफाइल पर स्विच क‍िया. इसके बाद हैकर्स ने फ‍िर से अकाउंट को हैक कर ल‍िया और इस बार उन्‍होंने जर्मनी के राष्‍ट्रपति‍ के X हैंडल को बिहार सरकार का हैंडल बना द‍िया.

घटनाओं के इस अजीब सिलसिले ने दुनिया भर में लोगों को चौंका दिया, सोशल मीडिया पर इस अजीब और विवादास्पद हैक की चर्चा होने लगी. हालांकि हैक को तुरंत देखा गया और ठीक किया गया, लेकिन इंटरनेट पर इस पर कई तरह के र‍िएक्‍शन देखने को म‍िल रहे हैं.

ह‍िटलर से ब‍िहार सरकार तक, हैकर्स ने जमकर क‍िया तांडव
इस घटना ने सब को हैरान कर द‍िया है. साइबर चोरी की ये घटना क‍िसी और के साथ नहीं, बल्‍क‍ि जर्मनी के प्रेस‍िडेंट फ्रैंक वाल्‍टर के साथ हुई है. उनके X अकाउंट को हैक कर हैकर्स ने मनमाने प्रोफाइल नाम बनाए.सबसे हैरानी की बात ये है क‍ि हैकर्स ने एक बार नहीं, बल्‍क‍ि दो बार उनके अकाउंट को हैक क‍िया. पहली बार जब हैक क‍िया तो उन्‍होंने प्रोफाइल को Adolf Hitler बना द‍िया. जी हां, आप सही पढ रहे हैं.

लेक‍िन उनका पागलपन यहीं खत्‍म नहीं हुआ. कुछ देर के बाद उन्‍होंने फ‍िर से उनके अकाउंट को हैक क‍िया और इस बार राष्‍ट्रपत‍ि फ्रैंक के एक्‍स हैंडल को ब‍िहार सरकार के जल संसाधन विभाग का हैंडल बना द‍िया. फ्रैंक का X अकाउंट ब‍िहार सकार के जल संसाधन व‍िभाग की तरह द‍िखने लगा. हालांक‍ि इस बारे में जर्मन सरकार ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन घटनाओं के अजीब मोड़ ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button