छत्तीसगढ़

नक्सलियों को जरूरत का सामान सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर. बस्तर में लगातार सुरक्षा बलों को कामयाबी मिल रही है. एक बार फिर नक्सलियों की सप्लाई लाइन पर पुलिस ने अटैक किया है. बीजापुर पुलिस ने तेलंगाना के कोत्तागुड़ेम से नक्सलियों तक सामान पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की. उन्होंने कहा, इस मामले में कुछ और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. उन्होंने बताया, इस मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई एनआईए की टीम करेगी.

लंबी पड़ताल के बाद बीजापुर पुलिस ने माओवादियों को जरूरत का सामान सप्लाई करने वाले आरोपी विनय को गिरफ्तार किया है. फिलहाल बीजापुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही. पड़ताल पूरी हो जाने के बाद एनआईए के अफसरों को मामला सौंपा जाएगा. आगे की जांच और कार्रवाई एनआईए की टीम करेगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button