छत्तीसगढ़

नाबालिग को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर। नाबालिग को आरोपी जितेंद्र कोसले बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ संबंध बनाया. . मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाक रायपुर ले गया था और उसके साथ संबंध बनाया. पुलिस ने नाबालिग को रायपुर से बरामद किया. आरोपी जितेंद्र कोसले के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 सितंबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस धारा 137/2 बीएनएस कायम कर जांच में जुट गई. पता साजी के दौरान पता लगा की आरोपी जितेंद्र कोसले नाबालिग को भगा कर रायपुर ले गया था, जिसे बरामद किया गया. नाबालिग को बरामद करने के बाद महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान और नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद मामले में धारा 87, 64 बीएनएस और 4/6 पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई. आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button