राष्ट्रीय

9000 करोड़ की लागत से बना 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे, अब मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से गुरुग्राम का शानदार सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में देश के पहले एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम में एक सभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने रोड शो भी किया.

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस वे की हरियाणा वाले हिस्से में लंबाई 18.9 किलोमीटर और दिल्ली वाले में 10.1 किलोमीटर है. खास बात है कि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाई ओवर भी होगा. गुरुग्राम और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही, गुरूग्राम और NCR क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा. इस एक्सप्रेस वे से नए सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा.

इन इलाकों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे को 4 हिस्सों में विभाजित किया गया है. इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है. दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है. तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) है. चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है. इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा

गुरुग्राम से गुजरेगा 19 KM का हिस्सा

एक्सप्रेस वेदेश को करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है. कुल 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है. इसे अंतिम रूप देने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में जुटे हैं. वहीं, दिल्ली में करीब नौ किलोमीटर पैच का काम जून माह तक पूरा होने की संभावना है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button