मनोरंजन

वो खूंखार विलेन, जिसे निभाकर एक्टर भी हुआ परेशान- ‘योग और ध्यान ने बचाया’

नई दिल्ली: ‘मार्को’ में कबीर दुहान सिंह ने दमदार किरदार निभाया है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. उन्होंने बताया कि साइरस की भूमिका ने उन्हें मानसिक रूप से कैसे प्रभावित किया. कबीर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मार्को के लिए मुझे जो पहचान मिली है, उसका मुझे लंबे समय से इंतजार था और इसे मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने अभिनेता के रूप में मेरी पहचान को और मजबूत किया.’

कबीर दुहान सिंह ने कहा कि साइरस की भूमिका निभाना उनके लिए बेहद चैलेंजिंग और पहले निभाए गए किसी भी डार्क किरदार से एकदम अलग था. एक्टर ने फिल्म के एक सीन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म के एक सीन ने मुझे मेरी सीमाओं से परे धकेल दिया. सीन में एक गर्भवती महिला की हत्या भी शामिल है. यह किरदार यकीनन भारतीय सिनेमा का सबसे क्रूर खलनायक है और इसे जीवंत करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. यह सिर्फ स्विच ऑन और ऑफ करने का मामला नहीं था; इस मुश्किल ट्रांसफॉर्मेंशन के दौरान ध्यान मेरा सहारा बना रहा.’

कबीर का ‘मार्को’ में जबरदस्त रोल
एक्शन थ्रिलर ‘मार्को’ की बात करें तो इसे हनीफ अदेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सिद्दीकी, जगदीश, अभिमन्यु एस थिलकन, एनसन पॉल और युक्ति थरेजा सहायक भूमिका में हैं. ‘मार्को’ केरल के सबसे मशहूर सोने का व्यापार करने वाले परिवारों में से एक अडट्टू की कहानी है. एक घटना अडट्टू परिवार को हिला देती है. परिवार का मुखिया जॉर्ज सच्चाई को उजागर करने और जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए निकल पड़ता है. उसी समय उसका छोटा भाई, मार्को भी उसी खोज पर निकलता है, लेकिन उसका रास्ता अलग रहता है.

बॉलीवुड फिल्म ‘खाली पीली’ में भी किया था काम
कबीर दुहान सिंह हिंदी के साथ ही तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. कबीर ने 2015 में तेलुगु फिल्म ‘जिल’ से शुरुआत करने के बाद खलनायक के रूप में पहचान बनाई थी. खलनायक के रूप में उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में से एक 2016 की फिल्म सरदार गब्बर सिंह में भी है. उन्होंने 2020 में बॉलीवुड फिल्म ‘खाली पीली’ में भी काम किया. मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म में ईशान खट्टर, अनन्या पांडे और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button