मनोरंजन

‘निर्दयी दुनिया में आपके प्यार का शुक्रिया’, अरिजीत सिंह का फैंस के लिए भावुक पोस्ट- कौन जाने आगे क्या होगा

सिंगर अरिजीत सिंह ने जब 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया और कहा कि वह भविष्य में अब कोई और प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, तो करोड़ों फैंस का दिल चकनाचूर हो गया था। किसी को समझ नहीं आया था कि आखिर अरिजीत ने ऐसे अचानक फैसला क्यों लिया, जबकि वह करियर के पीक पर हैं और सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। अरिजीत ने इसकी वजह तो नहीं बताई, पर अब फैंस के नाम एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि उनके कई सारे गाने हैं, जो पेडिंग हैं और वो अगले साल तक भी एक-एक करके रिलीज होते रहेंगे। उन्होंने इस ‘बेरहम और निर्दयी दुनिया’ में फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

अरिजीत सिंह का फैंस ने भावुक पोस्ट

अरिजीत सिंह ने 24 फरवरी को अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘यह मैसेज सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है। अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं, तो प्लीज इसे न पढ़ें और दाईं ओर स्वाइप न करें। यह एक विनम्र निवेदन है।’

फिर आगे अरिजीत सिंह ने लिखा कि भले ही उन्होंने और असाइनमेंट लेने बंद कर दिए हैं, पर फैंस को उनकी आवाज सुनने को मिलती रहेगी। अरिजीत सिंह ने लिखा है, ‘नमस्कार प्यारे लोगों। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें। जय देवी।’

इस निर्दयी दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें। इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें।
अरिजीत का एक और ट्वीट- आगे क्या होगा…

अरिजीत सिंह ने फिर एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ‘और फिर कौन जाने आगे क्या होगा।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button