तकनीकी

पहलगाम में आतंकियों ने लगाया था बॉडी कैमरा! क्‍या होती है डिवाइस?

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। निहत्‍थे पर्यटकों को चुनकर निशाना बनाया गया। अबतक 27 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आतंकियों में से कुछ ने बॉडी कैमरा लगाए थे। हेलमेट में बॉडी कैमरा लगाए गए थे। इसका मकसद तो स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन बॉडी कैमरा का इस्‍तेमाल आमतौर पर सरकारी एजेंसियां सबूतों को जुटाने के लिए करती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आतंकी बॉडी कैमरा लगाकर क्‍या रिकॉर्ड करना चाहते थे। क्‍या वह अपने साथ पूरे घटनाक्रम को कैप्‍चर करके ले गए हैं। आइए जानते हैं क्‍या होते हैं बॉडी कैमरा, किस तरह के होते है और किन कामों में इन्‍हें इस्‍तेमाल किया जाता है।

बॉडी कैमरा को बॉडी वॉर्न कैमरा (BWC) भी कहा जाता है। इन्‍हें वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। बॉडी कैमरा साइज में बहुत छोटा होता है। इसे बॉडी में ऐसी जगह लगाया जाता है, आमतौर पर चेस्‍ट के आसपास, ताकि सामने का पूरा वाकया ऑड‍ियो के साथ कैद हो पाए। बदलती तकनीक के साथ बॉडी कैमरा एडवांस हुए हैं। वह एचडी वीडियो क्‍वॉलिटी के साथ आने लगे हैं। रात में भी चीजें कैप्‍चर कर सकते हैं और उनमें डेटा एन्क्रिप्शिन का फीचर भी दिया जा रहा है, ताकि और कोई डेटा को हासिल ना कर पाए।

बॉडी कैमरा की फंक्‍शनिंग बहुत आसान है। इसे हेलमेट या वर्दी या कपड़ों में अटैच कर दिया जाता है। ऑन करने के बाद यह आसपास का घटनाक्रम और ऑडियो रिकॉर्ड करने लगता है। इनमें भी बैटरी लगी होती है। यह बॉडी कैमरा के मॉडल पर निर्भर करता है कि वह कितनी देर रिकॉर्डिंग करेगा। आमतौर पर कोई बॉडी कैमरा 8 घंटे तक रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होता है। इसमें मौजूद रिकॉर्डिंग को दूसरी डिवाइस जैसे लैपटॉप पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।

आजकल बॉडी कैमरों में कई लेटेस्‍ट फीचर आने लगे हैं। यह काफी एडवांस और हाइटेक हो गए हैं। जैसे- बॉडी कैमरों से अब एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यह गिम्‍बल स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं यानी मूवमेंट के इस तरह कैप्‍चर करेंगे कि फ्रेम शेक ना हो। इनमें स्‍टारलाइट विजन फीचर आ रहा है, जिससे रात के समय भी कैमरा अच्‍छी रिकॉर्डिंग कर लेता है। इंटेलिजेंट सीन सलेक्‍शन की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा एन्क्रिप्शन दिया जा रहा है ताकि कैमरे में स्‍टोर डेटा को कोई और एक्‍सेस ना कर पाए। अभी यह जानकारी नहीं है क‍ि पहलगाम के आतंकियों ने जो बॉडी कैमरा लगाए थे, वह किस मॉडल के थे और कितने हाइटेक थे।

इसका कोई तय मानक नहीं है। लेकिन बॉडी कैमरों का इस्‍तेमाल सबसे ज्‍यादा पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सर्विसेज में काम करने वाले लोग करते हैं। यह अपनी ड्यूटी के दौरान ऑडियो-वी‍डियो रिकॉर्ड करते हैं। लेकिन हाल में कई आतंकी घटनाओं में इनका इस्‍तेमाल देखा गया है। कहा जाता है कि पिछले साल गाजा से आए आतंकियों ने जब इस्राइल के लोगों को निशाना बनाया तो कैमरों की मदद से वीडियो कैप्‍चर किए गए। कुछ ने बॉडी कैमरा भी इस्‍तेमाल किए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button