राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 1 की मौत, छह सैलानी घायल

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कुछ पर्यटकों को निशाना बनाया, इस हमले में 1 की मौत और 6 पर्यटक घायल हुए हैं. सूचना के बाद सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

घायल पर्यटकों को पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें चार गैर कश्मीरी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं.

हालांकि एक महिला ने पीटीआई को फोन पर बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.”

महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई.

इधर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

पहलगाम दक्षिण कश्मीर का खूबसूरत इलाका है. यहां देशभर से पर्यटक आते हैं. फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही पर अस्थायी रोक है. घटना के बाद से पर्यटकों में अफरातफरी और डर का माहौल है.

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button