राजनीति

मोदी को बता देना अब Modi ने बता दिया… भारत के पाकिस्तान पर हमले से जबरदस्त खुशी, पढ़ें सोशल मीडिया अपडेट

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। बुधवार देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। आतंकियों ने हमले के दौरान पुरुष की हत्या करने के बाद उनकी पत्नी महिला को छोड़कर कहा था, मोदी क बता देना। इस पर सासंद मनोज तिवारी ने जबरदस्त पोस्ट लिखा है कि मोदी ने बता दिया। इसी तरह काफी लोगों को प्रतिक्रिया और वीडियो से सोशल मीडिया पर ऑपेरशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक ट्रेंड कर रहा है।

भाजपा सांसद मनोद तिवारी ने एक्स पर पोस्ट किया है, 22 अप्रैल मोदी को बता देना? और 7 मई, मोदी ने बता दिया। इसके साथ ही उन्होंंने पाकिस्तान पर हमले से जुड़े सबूत के तौर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें भारतीय वायुसेना के विमान से मिसाइल दाग कर आतंकी ठिकाने को बर्बाद कर दिया। वहीं भारत के एक्शन पर एक यूजर अनीता ने लिखा, सबूत मांगने वालों को राफेल में बांधकर ले जाइए ताकि अपनी आंखों से देख लें और सबूत वो खुद लेकर आएं।

  पाकिस्तान पर मॉक ड्रिल से पहले ही हमला

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, मॉक ड्रिल से पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ड्रिल (छेद) कर दिया है। वहीं एक यूजन सिराज आलम ने लिखा कि अभी भारत ये साबित नहीं कर पाया है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ था। फिर भी भारत ने पाकिस्तान पर हमला शुरू कर दिया है। इस पर गुस्साएं एक यूजर ने लिखा, इंतजार करो फिर मारेंगे। इस बीच कुछ लोग ग्रोक से भी भारत-पाकिस्तान हमले की सच्चाई जानने के लिए पोस्ट करते हुए देखे गए।

मोदी जी की माया की चर्चा

एक्स यूजर संजीव झा ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर उन हिंदू महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिनका सिंदूर मुस्लिम आतंकवादियों ने पहलगाम में मिटा दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जय हिंद की सेना लिखते हुए ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर पोस्ट किया। इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। यूजर शैलेंद्र ने लिखा, वाह मोदी जी भारत से पहले सायरन पाकिस्तान में बजवा दिए। आपकी माया आप ही जानो। वैसे इस बार पाकिस्तान को निपटा दीजिए, पूरा देश आपके साथ है। विपक्ष भी साथ खड़ा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button