खेल

सुपर-8 में अफगानिस्तान से टक्कर को टीम इंडिया तैयार

बारबाडोस के केसिंगटन ओवल में आज शाम आठ बजे मुकाबला

एजेंसियां— ब्रिजटाउन

टी-20 वल्र्ड कप 2024 के सुपर 8 के मुकाबले गत बुधवार से शुरू हो गए हैं। भारत अपना सुपर 8 का मुकाबला 20 जून गुरुवार को रात 8 बजे अफगानिस्तान के खिलाफ केसिंगटन ओवल बारबाडोस में खेलेगा। अपने पहले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हंै। इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव पर होंगी। आज के मैच में पिच को देखते हुए भारतीय टीम जोर-शोर से तैयारी में है। भारतीय टीम संयोजन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। भारत गु्रप चरण की टीम में कोई बदलाव नहीं करेगा या किसी विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जगह पिछले एक साल से अधिक समय से अपने सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को टीम में जगह देगा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button