छत्तीसगढ़

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे रायपुर

रायपुर: टीम इंडिया में कोच की भूमिका निभा रहे क्रिकेटर गौतम गंभीर छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. रविवार को वे रायपुर पहुंचे. यहां उन्होंने क्रिक फेस्ट 2025 में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में गौतम गंभीर ने क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों में खेल की भवना को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने वाले बच्चों को भी कई टिप्स दिए.

छत्तीसगढ़ से निकल सकते हैं विश्व स्तर के खिलाड़ी: क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जब खेल सुविधाएं और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो वहां से विश्व स्तर के खिलाड़ी निकाल सकते हैं. मेरा सपना है, कि यहां के बच्चे बड़े सपने देखे और उन्हें हकीकत में बदलें.

क्रिक फेस्ट जैसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे , बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाएं भी प्रदान करेंगे ,जिससे वे राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे.- गौतम गंभीर, क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच

रायपुर में क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन: रविवार को रायपुर में गौतम गंभीर ने एक विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया. इस शिविर में स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है. यह शिविर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ और एक निजी खेल संगठन के सहयोग से आयोजित किया गया है. आयोजन के दौरान गौतम गंभीर ने मैदान पर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें बैटिंग फील्डिंग और फिटनेस ड्रिल्स के टिप्स दिए. गंभीर ने बच्चों को खेल में अनुशासन कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का महत्व बताया. गंभीर ने राज्य सरकार और आयोजन की सराहना करते हुए कहा क्रिक फेस्ट जैसे आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ,बस उन्हें सही दिशा और मंच की जरूरत है. छत्तीसगढ़ से निकलने वाले खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाएंगे. गौतम गंभीर ने कहा कि यदि राज्य में बुनियादी ढांचा और कोचिंग सुविधाओं को बेहतर किया जाए, तो छत्तीसगढ़ क्रिकेट का प्रमुख केंद्र बन सकता है- गौतम गंभीर, क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच

बच्चों को गौतम गंभीर ने दिए टिप्स: इस दौरान बच्चों ने भी उत्साह के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी से क्रिकेट की बारीकियां सीखी. इस शिविर का लक्ष्य ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र के युवाओं को पेशेवर क्रिकेट का प्रशिक्षण देना है. क्रिकेट फर्स्ट 2025 में क्रिकेट मैच के अलावा कई अन्य गतिविधियां भी होंगी. जिसमें सेमिनार, कोचिंग सत्र, स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप और खिलाड़ियों के साथ चर्चा शामिल है.

क्रिकेट फेस्ट आयोजन का मकसद: क्रिकेट फेस्ट आयोजन का मकसद इस आयोजन का उद्देश्य क्रिकेट को जमीनी स्तर पर पहुंचाना और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी कोच और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भी हिस्सा ले रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button