छत्तीसगढ़

शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित

सरगुजा। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है. शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते के खिलाफ हमारी खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है. यह मामला गुमगरा खुर्द बरती पारा प्राथमिक शाला का है.

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द बरती पारा के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शैलेंद्र सिंह पोर्ते पर लगातार शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप थे. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं 24 फरवरी को शिक्षक फिर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा. ग्रामीणों की सूचना पर संकुल समन्वयक विनोद गुप्ता जांच के लिए स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षक को नशे की हालत में पाया गया. जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई, जिसके बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button