व्यापार

TATA Steel Salary: भारत की इस कंपनी में 283 कर्मचारियों को मिलते हैं 460 करोड़ रुपए वेतन,

Tata Steel Salary: टाटा स्टील में ढाई सौ से अधिक अफसर ऐसे हैं, जिनका सालाना वेतन एक करोड़ रुपए से अधिक है. कंपनी ने अपने ऐसे 266 अफसरों की लिस्ट जारी की है. टॉप-10 वेतन पाने वालों की लिस्ट अलग से जारी की गयी है. करोड़ों में वेतन पाने वाले 6 डॉक्टर भी हैं. टाटा स्टील में हर साल करोड़ों रुपए कमाने वाले अफसरों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

जमशेदपुर, : टाटा स्टील में तकरीबन 266 ऑफिसर हैं, जिनका वेतन करोड़ों में है. ये कंपनी में करोड़ों के पैकेज पर काम कर रहे हैं. टाटा स्टील ने कंपनी एक्ट 2017 के सेक्शन 197 के तहत अपने आला अधिकारियों का वेतनमान जारी किया है.

टॉप-10 वेतन पाने वालों की सूची अलग

टाटा स्टील की सूची में पहले टॉप टेन वेतन लेने वाले अधिकारियों के नाम हैं. इसके बाद एक करोड़ और उससे अधिक सालाना वेतन लेने वाले अधिकारियों की सूची है. ये सारे अधिकारी कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्त हैं. इसमें वैसे लोग हैं, जो कंपनी में न तो डायरेक्टर हैं और न ही मैनेजर हैं.

सकल पारिश्रमिक में ये चीजें हैं शामिल

सकल पारिश्रमिक में वेतन, भत्ते, परक्विजिट यानी सुविधाएं, निदेशकों को कमीशन और भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति निधि में कंपनी का योगदान शामिल है, लेकिन इसमें सेवानिवृत्ति फंड शामिल नहीं है. इन अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में ये वेतन लिया है.

6 डॉक्टर का भी वेतन करोड़ रुपए से अधिक

करोड़पति अधिकारियों में वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) रैंक के अधिकारी शामिल हैं. वहीं, 6 चिकित्सक हैं, जिसमें सबसे ज्यादा वेतनमान में टीएमएच के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ मंदार महावीर शाह शामिल हैं, जिनको जीएम मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह से भी ज्यादा वेतन मिलता है.

कर्मचारियों के वेतन कटौती में कंपनी की बड़ी सफलता

हाल के दिनों में कर्मचारियों के वेतन खर्च में कटौती करने में कंपनी ने बड़ी सफलता पायी है. लिहाजा, टाटा स्टील के ऐसे एचआर अधिकारियों को काफी ज्यादा लाभ मिला है और उनका वेतन भी करोड़ों में पहुंच गया है.

TATA Steel Salary: टॉप-10 अधिकारी और उनका वेतन

क्रमनामपदसालाना वेतन
1टीवी नरेंद्रनएमडी सह सीइओ17,29,26,765
2कौशिक चटर्जीइडी सह सीएफओ13,99,99,244
3जयंत बनर्जीचीफ इनफॉरमेशन ऑफिसर5,07,40,839
4समिता शाहवीपी कॉरपोरेट फाइनांस4,81,41,112
5उत्तम सिंहवीपी ऑपरेशन मेरामंडली4,71,28,719
6डीबी सुंदर राममवीपी रॉ मटेरियल4,60,65,354
7चाणक्य चौधरी (अब रिटायर्ड)वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज4,42,83,509
8प्रोबाल घोषवीपी वन शेयर्ड सर्विसेज4,32,65,806
9कांचिनाधाम पार्वथीसमसीएस व चीफ लीगल ऑफिसर4,32,60,654
10राजीव कुमार (कंपनी से अलग)वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर4,27,19,811
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button