तकनीकी
Tata Nexon i-CNG ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ जल्द होगी लॉन्च, देखें क्या है इसमें खास

Tata Nexon i-CNG कॉन्सेप्ट को भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2024 के दौरान पेश किया गया। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट को हाल ही में लॉन्च हुई नेक्सॉन फेसलिफ्ट के आधार पर बनाया है। अब देखा जाए तो टाटा नेक्सॉन पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के अलावा सीएनजी विकल्प में भी मिलेगी। कंपनी ने इस गाड़ी में सीएनजी के तौर पर कुछ मैकेनिकल और कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। भारतीय बाजार में इस गाड़ी को इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।



