ज्योतिषी

टैरो राशिफल,गुरु शुक्र के नवमपंचम योग से मिथुन, कर्क समेत इन 4 राशियों मिलेगी सफलता, बढ़ेगा मान सम्मान,

26 दिसंबर गुरुवार के दिन गुरु और शुक्र का नवम पंचम योग बनने वाला है। क्योंकि, गुरु और शुक्र एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में रहकर गोचर करेंगे। जिससे गुरु और शुक्र मिलकर कई राशियों को आर्थिक रुर से मजबूती और सफलता दिलाने वाले हैं। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि गुरु शुक्र के नवम पंचम योग से कुछ राशियों को संघर्ष करना पड़ सकता है, तो कुछ के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और सकारात्मक रहें। मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को सफलता और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। विस्तार से पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों को आज अपने काम को गहराई से समझने की कोशिश करनी चाहिए। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। पिता का सम्मान करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि वालों के मन में व्यापार को लेकर संशय रहेगा। अपने मन को स्थिर रखें और आत्मविश्वास से काम लें। आज कमाई अच्छी होगी, लेकिन निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। गलत फैसले लेने से बचें।

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि वालों के सभी दुश्मन आज परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में गलत काम न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि वाले आज अपनी रुचि के कामों पर ध्यान देंगे। अनुभवी लोगों से काम के बारे में सलाह लेंगे। इससे उनकी योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होंगी। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे।

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशिवालों का व्यवसाय थोड़ा धीमा रहेगा। काम करने के तरीके में बदलाव करें और नई योजनाएं बनाएं। पारिवारिक तनाव को काम पर हावी न होने दें। मार्केटिंग पर ध्यान दें। पैसे के मामलों में सावधान रहें। अनजान लोगों से लेन-देन न करें।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों को आज लोगों से मिलने-जुलने और नए संपर्क बनाने पर ध्यान देना चाहिए। आत्मविश्वास से काम करते रहें। प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। लेकिन खर्च करते समय ध्यान रखें।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वाले अपने पारिवारिक व्यवसाय में रिश्तेदारों की मदद से काम पूरा करेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों पर परिवार के साथ बातचीत हो सकती है। पैसों के मामले में समय अच्छा है। धन-दौलत बढ़ेगी।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को किसी भी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। जरूरी कागजात संभाल कर रखें। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। सोच-समझकर निवेश करें तो फायदा होगा।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वालों को ज्यादा आत्मविश्वास से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। काम में फायदे के नए मौके मिलेंगे, जिन्हें मेहनत से हासिल कर सकते हैं। पैसे के मामले में फायदा होगा, लेकिन खर्च करते समय भविष्य के बारे में सोचें।

टैरो कार्ड्स बता के अनुसार, आज मकर राशि वाले अपनी मेहनत पर भरोसा रखेंगे और मुश्किल परिस्थितियों को भी आसान बना लेंगे। सामाजिक कामों में समय बिताएंगे, जिससे नए संपर्क बनेंगे। पैसे से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और फायदे के मौके मिलेंगे।

टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज कुंभ राशि वालों को व्यवस्थित तरीके से काम करने से अच्छी सफलता मिलेगी। अनजान लोगों पर पैसे के मामलों में भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। बड़ों के आशीर्वाद से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। जल्द ही तरक्की मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि रहेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button