ज्योतिषी

टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2024 : शनि चंद्रमा का समसप्तक योग से कर्क, कन्या समेत 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

शनिवार 26 अक्टूबर के दिन शनि और चंद्रमा का समसप्तक योग रहने वाला है। दरअसल, इस दौरान चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और शनि कुंभ राशि में दोनों के बीच में दृष्टि संबंध बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों का मन आज भटक सकता है जबकि कुछ राशियों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। शनि और चंद्रमा का दृष्टि आज मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छी रहेगी। इन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपका दिन आपकी इच्छाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के परखने की क्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास उच्च स्तर का रहेगा। अधिकारों में वृद्धि होगी। लीडरशिप क्षमता बड़े प्रोजेक्ट्स को भी पूरा करने में मददगार सिद्ध होगी। आसानी से अपने काम अधीनस्थ कर्मचारियों से निकलवा पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल : कमाई के लिए दिन सामान्य दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के खर्चों में आज काफी वृद्धि होने वाली है। आज प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद पर धन खर्च हो सकता है। विदेशी कंपनियों के साथ कोई नए अनुबंध बनने की संभावना भी बनती है। एक बार जो निर्णय ले लेंगे। उसे बदलना पसंद नहीं करेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

मिथुन टैरो राशिफल : नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी लंबे समय से दबी हुई मनोकामनाएं पूरी करने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। मान सम्मान मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : आपके लिए दिन अच्छा रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल : मानसिक तनाव को हावी न होने दें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक सत्य की राह पर चलकर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नियम कायदों का पालन करवाने के लिए सहयोगी के ऊपर दबाव बना सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें, लाभ होगा। आपको सलाह है कि मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

कन्या टैरो राशिफल : निवेश से लाभ होगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। भाग्य भी बहुत ज्यादा सहायक नहीं बन रहा है। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर हाथ डाले। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है पुराने पैसे को सही तरीके से निवेश करने से लाभ होगा।

तुला टैरो राशिफल : खर्चे अधिक रहेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों का आज सारा ध्यान आज अपने व्यापार व्यवसाय पर रहेगा। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने ग्राहकों के साथ डील कर पाएंगे। मन में फालतू के नकारात्मक विचार आए तो उन पर ज्यादा तवज्जो न दें। कमाई अच्छी होगी। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे मतलब खर्चे आज काफी ज्यादा रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल : लोन लेने की नौबत आ सकती है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। काम की अधिकता रहेगी, जिसे समय पर पूरा करने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करेंगे। धन खर्च करते समय अपनी जेब का जरूर ध्यान रखें, वरना लोन लेने की नौबत आ सकती है।

धनु टैरो राशिफल : मान सम्मान मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बच्चों से संबंधित शुभ समाचार मन को प्रसन्नता देगा। आज आपके सभी पुराने कर्जे खत्म होंगे। आप की डिजाइनिंग की क्षमता मान सम्मान दिलाएगी।

मकर टैरो राशिफल : दिखावे बाजी से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक घर से ही अपना कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आप त्योहार के मूड में पूरी तरह से आ जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भी समय बहुत अच्छा है। सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला दिन है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दिखावे बाजी से बचें और सोच समझकर धन खर्च करें।

कुंभ टैरो राशिफल : दिन काफी अच्छा रहने वाला है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों का कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाग्य के सहयोग से आपको अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कमाई के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मीन टैरो राशिफल : थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। बहुत तरह के चैलेंज आपके सामने आएंगे। आत्मविश्वास के द्वारा उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक कार्यों से मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button