छत्तीसगढ़

तंत्र-मंत्र के लिए तांत्रिक ने कब्र खोदकर निकाला था शव, भड़के ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

गरियाबंद। ग्राम पसौद में तंत्रमंत्र और काला जादू के लिए कब्र खोदकर शव से अस्थि के अवशेष निकालने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने युवती के शव के अवशेष ढूढ़ने और डॉग स्क्वाड की मांग को लेकर फिगेंश्वर थाना का घेराव किया.
मिली जानकारी के अनुसार शव से हाथों की कोहनी के नीचे के हाथ व खोपड़ी के कंकाल गायब है. इसे ढूंढने व डॉग स्काड की मांग को लेकर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण फिंगेश्वर थाना पहुंचे. आज पुलिस बॉडी पार्ट ढूंढने गांव गई तो शव की उंगली मिली. बाकी दोनों हाथ व खोपड़ी अब भी गायब है. इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने फिंगेश्वर थाना पहुंच कर घेराव कर जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने शव के अवशेष को ढूढ़ने के लिए डॉग स्क्वाड की मांग की है.
मौके पर मौजूद SDM अर्पिता पाठक ने पुनः डॉग स्क्वाड के साथ टीम भेज कर जांच करने की बात कही है. मामले में कथित तांत्रिक और उसके 2 सहयोगियों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है.

बता दें कि दो माह पहले गांव की 25 वर्षीय रोशनी साहू की मौत एक गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी. परिजन अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिए थे. दो माह बाद परिजनों को पता लगा कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र काला जादू के लिए कुछ ही दिन पहले शव से कुछ अंग निकाल लिए हैं. गांव के लोग कुछ संदेही से पूछताछ की तो बताया कि शव से अंग निकालकर लड़की के घर से लगे बाड़ी में दफना दिए हैं. फिर मामला थाना पहुंचा. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस संदेहियों को लेकर मौके पर पहुंचकर बाड़ी में घंटो खुदाई की. इस दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो माह पूर्व दफन किए गए मुख्य शव निकालकर जांच करने की मांग की. इसके बाद जब पुलिस अंतिम संस्कार किए हुए कब्र खोदकर जांच की तो शव के दो हाथ और सर के हड्डी गायब मिले. मामले में कथित तांत्रिक और उसके 2 सहयोगियों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button