अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और ईरान के बीच टूटी बातचीत, जेडी वेंस बोले- ईरान ने शर्तें मानने से किया इनकार

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है। अमेरिका के मुख्य वार्ताकार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार सुबह इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। वेंस ने कहा कि अमेरिकी दल अब वापस जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्योंकि ईरान ने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है। साथ ही यह भी कहा कि कोई समझौता नहीं हो पाया है।

वेंस ने कहा कि हमने ईरानियों के साथ कई अहम बातचीत की है, जो अच्छी खबर है। बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के नहीं बल्कि ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है। वेंस ने कहा, उन्होंने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है। इसलिए हम बिना किसी समझौते पर पहुंचे वापस जा रहे हैं।

वेंस ने की पाकिस्तान की तारीफ

इस दौरान वेंस ने मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की तारीफ की और कहा कि बातचीत में जो भी कमियां रहीं, वे पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया और सच में हमारी और ईरानियों की मदद करने की कोशिश की, ताकि हम दोनों के बीच की खाई भर सके और किसी समझौते पर पहुंच सकें।

बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं, और मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज़्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए। इसलिए, हम बिना किसी समझौते पर पहुंचे ही अमेरिका वापस जा रहे हैं। हमने बहुत साफ कर दिया है कि हमारी रेड लाइन्स क्या हैं, किन बातों पर हम उनकी बात मानने को तैयार हैं, और किन बातों पर हम उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। और हमने इसे जितना हो सका, उतना साफ कर दिया था, लेकिन उन्होंने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया।

जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button