तकनीकी

1 रुपए में घर ले जाएं टीवी, फ्रिज, कंपनी लाई कमाल का ऑफर…

Haier का नाम तो आपने सुना होगा। ये ब्रांड कम कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट्स देने के लिए जाना जाता है। अभी Haier की तरफ से भारतीय बाजार में पैर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर आप भी कोई नया प्रोडक्ट जैसे टीवी या फ्रिज सर्च कर रहे हैं तो हम खास ऑफर्स बताने जा रहे हैं। Haier की तरफ से यूजर्स को ये खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके तहत यूजर्स को सामान महज 1 रुपए की कीमत में मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या ऑफर हुआ ? तो चलिये आपको भी बताते हैं-

Haier अपने यूजर्स के लिए रिपब्लिक डे ऑफर लाया है। इसके तहत यूजर्स को महज 1 रुपए देकर सामान लेकर जाने का ऑफर दिया जा रहा है। यानी आपको पूरा सामान EMI पर मिल जाएगा और आपको कुछ देने की भी जरूरत नहीं है। आपको कार्ड से महज 1 रुपए की पेमेंट करनी होगी और इसके बाद आपको पूरा सामान EMI पर मिल जाएगा। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि यूजर्स को इसके साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर कोई यूजर ज्यादा EMI नहीं भरना चाहता है तो कंपनी की तरफ से ऐसे यूजर्स को 999 रुपए प्रति महीने की EMI का ऑफर भी दिया जा रहा है।

25 प्रतिशत का मिल रहा डिस्काउंट

यूजर्स को कंपनी की तरफ से प्रोडक्ट पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी आप प्रोडक्ट काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स पर आपको सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि गणतंत्र दिवस के खास मौके को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को ऐसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ये सभी ऑफर्स ग्राहकों को काफी पसंद भी आने वाले हैं। अगर आप भी कोई ऐसा ही ऑफर सर्च कर रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button