स्वास्थ्य

40 के बाद गिरती सेहत का रखना है ख्‍याल? रोज करें 5 योगाभ्‍यास

 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो उनकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं. इस समय फिजिकल और मेंटल फिटनेस बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसी समस्‍याओं को योग के माध्यम से दूर रखा जा सकता है. ये योग महिलाओं को शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप भी 40 के बाद आने वाली परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो यहां बताए गए योगासनों को रोज करें और फिट रहें.

 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं. अगर महिलाएं अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल न रखें तो उनकी सेहत तेजी से गिर सकती है. अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहती हैं तो रोजाना कुछ स्‍पेशल योगासन करें, जो आपकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने में मदद करते हों.

सूर्य नमस्कार – सूर्य नमस्‍कार एक ऐसा योग है जो पूरे शरीर को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करता है. इसके अभ्‍यास से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी और ताकत बढ़ती है, साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है. महिलाओं को सूर्य नमस्‍कार जरूर करनी चाहिए.

बटरफ्लाई आसन – यह आसन हिप्स और जांघों को स्ट्रेच करता है, साथ ही पेल्विक एरिया को भी स्‍ट्रांग बनाता है. यह महिलाओं के रीप्रोडक्टिव अंगों को भी हेल्‍दी रखने में मदद करता है.

भुजंगासन – भुजंगासन के अभ्‍यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और पीठ दर्द से राहत मिलता है. इसके अलावा, यह मन को शांति भी प्रदान करता है. भुजंगासन का अभ्‍यास किसी भी उम्र में किया जा सकता है

वृक्षासन – मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में यह योगासन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके अभ्‍यास से उनकी मांसपेशियों भी मजबूत होती हैं और मेंटल क्लैरिटी भी तेजी से बढ़ती है

अधोमुख श्वानासन (Downward Dog Pose)- यह आसन शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने और पूरे शरीर को स्ट्रेच करने में मदद करता है. अधोमुख श्‍वासन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और मेंटल स्‍ट्रेस भी दूर रहता है. अगर आप अधिक तनाव झेल रही हैं तो मानसिक शांति के लिए प्राणायाम

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button