खेल

T20 World Cup: ऋषभ पंत का बतौर विकेटकीपर कमाल, एक साथ तोड़ा दिग्गजों का कीर्तिमान

ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों का कैच पकड़ा और एक साथ एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू वेड, जोस बटलर, स्कॉट एडवर्ड्स और दासुन शनाका का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप म2024 के अब तक हुए मैचों में कुल 10 कैच पकड़े हैं और वो अब वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान की टीम को 47 रन से हराया और इस मैच में ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर 3 कैच पकड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

भारत और अफगानिस्तान के इस मैच में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ी कैच आउट हुए जिसमें से 3 कैच पंत ने लपके। पंत के अलावा इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 3 कैच लपके। पंत के अलावा इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 3, रोहित शर्मा ने 2 जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एख कैच लिए। पंत ने इस मैच में विकेट के पीछे कमाल का काम किया और एक साथ 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। 

पंत ने अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों का कैच पकड़ा और एक साथ एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू वेड, जोस बटलर, स्कॉट एडवर्ड्स और दासुन शनाका का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप म2024 के अब तक हुए मैचों में कुल 10 कैच पकड़े हैं और वो अब वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत से पहले ये कमाल गिलक्रिस्ट ने साल 2007, मैथ्यू वेड ने साल 2021, जोस बटलर ने साल 2022, स्कॉट एडवर्ड्स ने साल 2022 और दासुन शनाका ने साल 2022 में ही बतौर विकेटकीपर 9-9 कैच लिए थे। लेकिन अब पंत ने एख सात इन सभी को पीछे छोड़ दिया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button