अन्य खबरें

लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत — शराब पीते वक्त निकला नाक से खून, अस्पताल पहुंची तो फिर हुआ कुछ ऐसा…

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने लिव इन पार्टनर के साथ शराब पी रही थी, तभी उसके नाक से खून निकला और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान राजिंदर कौर के रूप में की गई है, जो कि अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पिछले तीन साल से लिव इन पार्टनर राजा नाथ के साथ सेक्टर 2 स्ट्रीट 12 में रह रही थी। 5 फरवरी की रात राजिंदर और राजा ने साथ में बैठकर शराब पी, तभी राजिंदर के नाक से खून आने लगा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

6 फरवरी को मौत की पुष्टी होने के बाद पुलिस ने राजिंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरु कर दी। वहीं राजिंदर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका उसके लिव इन पार्टनर राजा के साथ अक्सर विवाद होते रहता था। इसी के चलते उन्होंने राजा पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button