ज्योतिषी

सूर्याष्टक पाठ से सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा, प्रबल भाग्य से तेज रफ्तार से बढ़ेगा करियर

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सूर्यदेव को आत्मा का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव भाग्य, मान-सम्मान, अधिकारीवर्ग, नेतृत्व क्षमता, पिता, शक्ति और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति को भाग्य का साथ हर कदम पर मिलता है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति न केवल करियर में सफलता पाता है बल्कि उसका मान-सम्मान भी बढ़ता जाता है। इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति को प्रबल भाग्य के लिए सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करना बहुत जरूरी है। आपको अगर मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है, तो तुरंत फल पाने के लिए आपको सूर्याष्टक का पाठ जरूर करना चाहिए।

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्याष्टक पाठ

आदि देव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर:।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते ।।
सप्ताश्वरथ मारुढ़ं प्रचण्डं कश्यपात्पजम्।
श्वेत पद्मधरं तं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ।।
लोहितं रथमारुढं सर्वलोक पितामहम्।
महापाप हरं देवं तं सूर्य प्रणमाम्यहम्
त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मा विष्णु महेश्वरं।
महापापं हरं देवं तं सूर्य प्रणमाम्यहम् ।।
वृहितं तेज: पुञ्जच वायुराकाश मेव च।
प्रभुसर्वलोकानां तं सूर्य प्रणमाम्यहम् ।
बन्धूक पुष्प संकाशं हार कुंडल भूषितम्।
एक चक्र धरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ।
तं सूर्य जगत् कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।
महापाप हरं देवं तं सूर्य प्रणमाम्यहम् ।
तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञान विज्ञान मोक्षदम्।
महापापं हरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्
सूर्याष्टकं पठेन्नित्यं गृहपीड़ा प्रणाशनम।
अपुत्रो लभते पुत्रं दरिद्रो धनवान भवेत।
अभिषं मधु पानं च य: करोत्तिवेदिने।
सप्तजन्म भवेद्रोगी जन्म-जन्म दरिद्रता|
स्त्री तेल मधुमां-सा नित्य स्त्यजेन्तु रवेद्रिने।
न व्याधि: शोक दारिद्रयं सूर्यलोकं सगच्छति

सूर्याष्टक पाठ करने के नियम

-रविवार के दिन जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके बाद कम से कम 7 बार सूर्याष्ठक का पाठ जरूर करें।
-सूर्याष्टक का पाठ रविवार के दिन करना सबसे ज्यादा उत्तम है लेकिन आप रोजाना सूर्योदय के समय पर सूर्याष्ठक का पाठ कर सकते हैं।
-सूर्याष्टक का पाठ करने से पहले नमक का सेवन न करें।
-शुरुआत में 7 रविवार जरूर करें सूर्याष्ठक का पाठ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button