छत्तीसगढ़

छात्र की मौत के मामले में अधीक्षक निलंबित 

गौरेला पेंड्रा मरवाही : एकलव्य आवासीय विद्यालय लाटा के 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की आकस्मिक मौत हो गई थी.जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया है. ये कार्रवाई आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त की जांच रिपोर्ट पर कलेक्टर जीपीएम ने की है.

क्या है पूरा मामला ?: पूरा मामला एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा का है. जहां कक्षा नवमी में पढ़ने वाले छात्र शिवम सिंह श्याम की इलाज के दौरान बिलासपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई. मामले में परिजन विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था.परिजनों का आरोप है कि छात्र की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी.लेकिन ना तो इसकी जानकारी उन्हें दी गई, और ना ही उसका इलाज ही कराया गया. जब परीक्षाएं संपन्न होने के बाद होली की छुट्टी में मृतक छात्र के पिता अपने बेटे को लेने छात्रावास पहुंचे तो उन्हें यही बताया गया कि बेटे को लगातार चक्कर आ रहा है.

बीमार छात्र को पिता ने कराया भर्ती : छात्रावास में शिवम अपने बिस्तर पर पड़ा था और इतना कमजोर था कि उठकर अपने पिता तक नहीं पहुंच सका. उसके सहयोगी छात्र उसे सहारा देकर पकड़कर उसके पिता तक लाए, इस हालत में पिता ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बेटे की तबीयत बिगड़ी. अस्पताल में तबीयत में सुधार नहीं होने पर आदिवासी पिता बेटे को लेकर बिलासपुर पहुंचा जहां 12 मार्च को शिवम की मौत हो गई.

छात्र के परिजन मौत के पीछे विद्यालय एवं छात्रावास प्रबंधन को दोषी ठहरा रहे थे. जिसके बाद आनन फानन में आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त से कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट मांगी. रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय लाटा के अधीक्षक राम बिलास को निलबिंत कर दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button