सुल्तानपुर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, रिजल्ट लेकर आएं और पाएं पक्की नौकरी

सुल्तानपुरः जिला सेवा योजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा 14 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें युवाओं को अपने ही जिले में काम करने का मौका मिलेगा. इस मेले में इच्छुक अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने करियर को एक नई दिशा दे पाएंगे. लगभग 50 पदों पर की जाने वाली भर्तियों के लिए कार्मिकों को 12,000 से लेकर 20,000 रुपए तक वेतन उनको प्रतिमाह दिया जाएगा.इसके लिए कौन-कौन लोग पात्र होंगे और कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे. आइए आपको डिटेल्स में बताते हैं.
सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉक्टर दिनकर कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा माडल कैरियर सेंटर पयागीपुर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.जो 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी ट्रस्ट पावर अर्थिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देंगी .जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधा प्रदान करेगी.सबसे खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.
यह होनी चाहिए योग्यता
रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इस रोजगार मेले में सेल्स / मार्केटिंग एक्सक्यूटिव पदों में पर भी भर्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार की आयु 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इन कंपनियां में कुल 50 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. www.rojgaarsangam.up.gov.in पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
लगेंगे यह डाक्यूमेंट्स
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल हो रहे इच्छुक अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स के तौर पर 10th,12th, स्नातक की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, और 5 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर पर संपर्क कर सकते हैं.



