छत्तीसगढ़

सुकमा : बड़ी वारदात के फ़िराक़ में छुपा रखा था हत्यारों का ज़ख़ीरा, जवानों ने किया डम्प बरामद

सुकमा : जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला पुलिस बल, G/E coy 02री वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा अंतर्गत दुलेड कैम्प के मरकनगुड़ा जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम मरकनगुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे 6 नग भरमार बन्दूक हथियार ,BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।

इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी, D/coy एवं YP/131वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैंम्प मेंट्टागुडा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाये हुए 03 नग बन्दूक हथियार ,BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button