छत्तीसगढ़

सुकमा : 5 किलों IED बम बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम

सुकमा, 9 जनवरी 2024: छत्तीसगढ़ के नक्सलीगढ़ सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED को जवानों ने मौक पर पहुंच कर निष्क्रिय किया। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा 15 किलो की IED लगाई गई थी। बता दें कि यह मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र के पोटकपल्ली कैम्प का है। इस घटना में 212 वाहिनी CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई है।

जानकारी मुताबिक सुकमा में जवानों ने 5 किलो का आईईडी प्रशेर बरामद किया है। ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाए थे। इस प्रेशर आईईडी को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है। क्षेत्र में नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर लगातार कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं, सुरक्षा बल के जवान भी सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सलियों की साजिश नाकाम कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button