अंतर्राष्ट्रीय

अचानक गायब हुआ यात्री विमान क्रैश; 5 बच्चों समेत सवार सभी लोगों की मौत ! घने जंगलों में जलता मिला मलबा


International Desk: 
रूस के अमूर क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। पूर्वी रूस के अमूर इलाके में एक An-24 यात्री विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया था। घटना के तुरंत बाद से ही राहत और बचाव टीम को रवाना कर दिया गया था।

रूस की स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि हादसे की जगह का पता चल चुका है। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने विमान के जलते हुए मलबे  को घने जंगलों में देखा। विमान में कुल 50 लोग सवार  बताए जा रहे हैं। जिनमें  43 यात्री थे।इनमें  5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। विमान में 7 क्रू मेंबर भी थे।

  • यह विमान साइबेरिया क्षेत्र की एक स्थानीय एयरलाइन ‘अंगारा (Angara)’ का था।
  •  यह अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था, जो चीन की सीमा के पास है।
  •  उड़ान के दौरान लैंडिंग से ठीक पहले विमान का संपर्क रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया।
  •  उसके बाद से ही विमान का कोई पता नहीं चल रहा था।

 क्षेत्रीय गवर्नर  वासिली ऑरलोव  ने कहा कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बचाव हेलीकॉप्टर ने विमान का मलबा ढूंढ लिया है।  मलबा घने जंगलों में जलता हुआ मिला। शुरुआती तस्वीरों और वीडियो में मलबे से धुआं उठता देखा गया है।  कुछ मलबा नजदीकी गांवों और नागरिक इलाकों में भी गिरा बताया जा रहा है। रूस की आपातकालीन सेवाओं की टीमें मलबे की जगह पहुंच चुकी हैं।

हादसे में किसी के जीवित बचने की उम्मीद अब बहुत कम है। फिलहाल लाशों की तलाश और पहचान का काम जारी है।  रूस के कई इलाकों में खासकर साइबेरिया और सुदूर पूर्वी इलाकों में पुराने मॉडल के विमान आज भी चलते हैं। इनमें An-24 जैसे विमान दशकों पुराने हैं। इससे पहले भी रूस में इस तरह के पुराने विमान हादसों का शिकार होते रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button