छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का सफल आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव बोले- महापर्व में सभी पदाधिकारी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित कार्यशाला का शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब इसकी मॉनिटरिंग नहीं की जाती। हमारी एक टीम अनुराग जी के नेतृत्व में काम कर रही है, जिसमें सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक सक्रिय है।”

उन्होंने कहा कि यह एक महापर्व है, जिसमें सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “जो लोग सदस्य बनने के लिए तैयार हैं, उन्हें हम समय दे रहे हैं। हमारी सदस्यता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत चल रही है। ‘सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प’ का मूलमंत्र लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।” किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान में सभी समाज के वर्गों के लोगों को शामिल किया जा रहा है, और यह अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है।

2 सितंबर को हुई थी अभियान की शुरुआत

बता दें कि बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में बीते 2 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर,अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान अभियान की शुरुआत की थी। इसके ठीक दूसरे दिन 3 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में संगठन पर्व का आयोजन किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान ​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) को भाजपा की पहली सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस भी उपस्थित थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button