अंतर्राष्ट्रीय

Su-57 Fighter Jet : भारत को एसयू-57 फाइटर जेट्स देने को रूस तैयार

एजेंसियां — मास्को, रूस, भारत को एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स देने के लिए तैयार हो गया है। दुबई एयर शो में रूसी कंपनी रॉस्टेक के सीईओ सेर्गेई केमेजोव ने कहा कि वह इन फाइटर जेट्स की तकनीक भी बिना शर्त ट्रांसफर करेंगे। रूसी एसयू-57 जेट्स को अमरीका के एफ-35 का तोड़ माना जाता है। एसयू-57 की तरह एफ-35 भी पांचवीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। अमरीका लंबे समय से भारत को एफ-35 बेचना चाह रहा है। रूस से यह आश्वासन ऐसे समय आया है, जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। पुतिन अगले महीने भारत आने वाले हैं। सीईओ सेर्गेई केमेजोव ने कहा कि भारत और रूस कई दशकों से भरोसेमंद डिफेंस साझेदार रहे हैं।

जब भारत पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे थे, तब भी रूस ने भारत की सुरक्षा के लिए हथियार सप्लाई करना जारी रखा था। उन्होंने कहा कि आज भी हम वही पॉलिसी अपना रहे हैं। भारत को उसकी जरूरत के मुताबिक हर तरह का मिलिट्री इक्विपमेंट सप्लाई कर रहे हैं और भविष्य के सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। रूस का कहना है कि एसयू-57 की तकनीक पर कोई रोक नहीं होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button