तकनीकी

Stuffcool ने लांच किया नया पावरबैंक

नई दिल्ली। Stuffcool ने भारत में अपना नया पावरबैंक लांच किया है। कंपनी का नया Stuffcool Roam+ पावरबैंक है जिसमें 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह LED इंडिकेटर के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह 22.5W तक चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है। Stuffcool Roam+ पावरबैंक की भारत में कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1799 रुपए है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह खरीद के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी है।

Stuffcool Roam+ एक कॉम्पेक्ट पावरबैंक है जो 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। पोर्टेबल होने के चलते इसे साथ में लेकर ट्रेवल करना काफी आसान है। यह इसके फ्रंट साइड में एक ट्रांसपेरेंट केसिंग दी गई है। यह ग्लॉस फिनिश के साथ आता है। इसकी बॉडी के डाइमेंशन 10.8 x 6.9 x 2.93cm हैं। पावरबैंक का वजन 322 ग्राम है। इसके अन्य खास फीचर्स में एक LED इंडिकेटर भी आता है जो चार्जिंग स्टेटस के बारे में जानकारी दिखाता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C PD पोर्ट दिया गया है। यह 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 22.5W USB Type-A पोर्ट भी दिया गया है। यह पोर्ट 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button