छत्तीसगढ़

फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों ने किया स्टंट, 8 के खिलाफ FIR दर्ज

 सरगुजा. फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों का स्टंट करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. यह मामला सरगुजा के निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है. गांधीनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी को MONTFORT और 8 फरवरी को OPS स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान छात्रों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button