व्यापार

देश की मजबूत जीडीपी से शेयर मार्केट गदगद, 3 दिन की गिरावट पर लगे ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद

Share Market: सोमवार को शेयर मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ। मार्केट में तेजी देश के बेहतर जीडीपी के आंकड़ों की वजह से आई। इससे 3 दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गए हैं।
नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। पिछले तीन दिनों से जो गिरावट चल रही थी, वो थम गई। इसकी वजह ये रही कि देश की जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए। इससे निवेशकों का हौसला बढ़ा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 554.84 अंक यानी 0.70% बढ़कर 80,364.49 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 198.20 अंक यानी 0.81% उछलकर 24,625.05 पर पहुंच गया। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल आया। ऑटो के शेयरों में 2.8% की तेजी रही। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले टॉप पांच शेयर भी ऑटो सेक्टर के ही थे। बजाज ऑटो 3.9% बढ़कर सबसे आगे रहा, जबकि टीवीएस मोटर ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया।

किन शेयरों में आई तेजी, कौन गिरा

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स और इंफोसिस जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। इन शेयरों में 2% से 3.7% तक की बढ़त देखी गई। आईटी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई। आईटी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 1.6% ऊपर गया। दूसरी तरफ सन फार्मा, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर में गिरावट रही।

मार्केट में तेजी का कारण

सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी का कारण जीडीपी के आंकड़ों का उम्मीद से बेहतर होना था। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर ने कहा कि भारत की चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही है, जो अनुमान से बेहतर है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में दुनिया भर की अनिश्चितताओं से निपटने की ताकत है।

उन्होंने ये भी कहा कि जीएसटी काउंसिल की आने वाली बैठक में जीएसटी को लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं। इससे बाजार में और तेजी आ सकती है। इससे खासकर ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टरों को फायदा होगा।

क्या अमेरिकी मार्केट का दिखा असर

सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे। इसलिए बाकी दुनिया के बाजारों ने अपने हिसाब से कारोबार किया। चीन के टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी आई और यूरोपीय बाजारों में भी थोड़ी बढ़त देखी गई।

यूरोप का STOXX 600 इंडेक्स 0.3% बढ़ा। इसे हेल्थकेयर शेयरों और बेहतर मैन्युफैक्चरिंग डेटा से सपोर्ट मिला। एशिया में, अलीबाबा के हांगकांग-लिस्टेड शेयरों में 18% का उछाल आया। कंपनी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से उसके क्लाउड बिजनेस की कमाई बढ़ी है।

यूरोप का STOXX 600 इंडेक्स 0.3% बढ़ा। इसे हेल्थकेयर शेयरों और बेहतर मैन्युफैक्चरिंग डेटा से सपोर्ट मिला। एशिया में, अलीबाबा के हांगकांग-लिस्टेड शेयरों में 18% का उछाल आया। कंपनी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से उसके क्लाउड बिजनेस की कमाई बढ़ी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button