Stock Market: इस सप्ताह ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल, इन बातों पर रखें विशेष नजर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। बाजार बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते बाजार में गिरावट रही थी। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 453.85 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 72,643.43 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 612.46 अंक तक गिरकर 72,484.82 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 123.30 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023.35 अंक पर बंद हुआ था। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स पिछले दिन की भारी गिरावट से उबरने में सफल रहे थे। सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़ा था जबकि निफ्टी 148.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़ा था। इस दौरान निफ्टी ने 470.2 अंक यानी 2.09 प्रतिशत का नुकसान उठाया है।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 4.75 प्रतिशत की गिरावट रही थी। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिरकर बंद हुए थे। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक बढ़त के साथ बंद हुए थे।



