शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी

मुंबई. विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर अडानी पोट््र्स, इंफ़ोसिस, टीसीएस और एसबीआई समेत चौदह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से गुरुवार शेयर बाजार लगातार सातवें दिन गिरावट पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक उतरकर 76,138.97 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.85 अंक फिसलकर 23,031.40 अंक रह गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.07 प्रतिशत बढक़र 40,788.11 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत गिरकर 46,933.69 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4074 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2089 में गिरावट जबकि 1858 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियों में बिकवाली जबकि 23 में लिवाली हुई। बीएसई के 11 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे सीडी 0.06, ऊर्जा 0.30, एफएमसीजी 0.66, इंडस्ट्रियल्स 0.16, आईटी 0.93, ऑटो 0.33, बैंङ्क्षकग 0.12, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.44, तेल एवं गैस 0.34, टेक 0.64 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.98 प्रतिशत लुढक़ गए।



