छत्तीसगढ़

इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी: NMDC नगरनार समेत 5 स्टील प्लांट बचेंगे या नहीं, चंद्राबाबू नायडू का वादा-RINL को मर्ज कराएंगे SAIL में

भिलाई। एनडीए सरकार तीसरी बार बन चुकी है। पीएम मोदी ने लगातार तीन बार शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत भूमिका निभाने वाले इस्पात मंत्रालय की कमान एचडी कुमार स्वामी संभालेंगे। इनके साथ आंध्र प्रदेश के बीजेपी नेता भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा इस्पात राज्यमंत्री के रूप में रहेंगे।

इस्पात मंत्रालय की कुर्सी इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि स्टील प्लांट के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई भी चल रही है। पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सेलम, अलॉय स्टील प्लांट और विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट को बेचने का फैसला कर लिया था। इस बात की जानकारी खुद तत्कालीन इस्पात राज्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में दी थी।

इसके बाद सरकार ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को बेचने का फैसला लिया। साथ ही एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट पर भी आफत आई। फिलहाल, प्लांट को बचाने के लिए ट्रेड यूनियनों की ओर से आंदोलन जारी है। नए इस्पात मंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इन सभी स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने से रोकने और इन्हें आत्मनिर्भर करना है।

क्या वास्तव में नए इस्पात मंत्री और राज्य मंत्री ऐसा कुछ कर पाएंगे या बाकी मंत्रियों की तरह कामकाज करते रहेंगे। देश में 2014 से मोदी सरकार है। इनके कार्यकाल में इस्पात मंत्री के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर, चौधरी बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, आरसीपी सिंह, ज्योतिरादित्यय सिंधिया के बाद एचडी कुमार स्वामी कार्य करने जा रहे हैं। विष्णु देव साय और फग्गन सिंह कुलस्ते रहे। फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

इसको बिकने नहीं देंगे। प्लांट को सेल में मर्ज कराएंगे। मर्ज करने से आरआइएनएल को जीवनदान मिल जाएगा। सेल के पास खुद की आयरन ओर माइंस है, जबकि आरआइएनएल को एनएमडीसी पर निर्भर रहना पड़ता है। लागत अधिक होने से नुकसान होता है।

चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टम लोकसभा सीट, विधानसभा क्षेत्र गाजुवाका में रैली को संबोधित करते हुए वादा किया था। चंद्र बाबू नायडू से आरआइएनएल के यूनियन नेताओं ने मुलाकात की थी। सबके सामने उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर सेल में आरआइएनएल को मर्ज कराएंगे। तेलुगूदेशम पार्टी से ही एम श्रीभरत सांसद हैं और विधायक पल्ला श्रीनिवास राव हैं। ये दोनों भारी बहुमत से जीते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button