छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने दिया आज इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना जिस मूल्यों के आधार पर हुई हैं, आज कांग्रेस पार्टी उससे पूरी तरीके से भटक चुकी हैं। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं इस देश के बहु संख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को कुचलकर हम सब के आराध्य भगवान राम जी की जन्म स्थली अयोध्या में उसके मूर्ति स्थापना के आमंत्रण को ठुकरा देना, देश की एकता को तार तार करने वाले कश्मीर में लगाए गए धारा 370 के खत्म होने का विरोध करना, अल्पसंख्यक को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिन्दुओं को अपमानित करना उसके अलावा वोटों की राजनीति के लिए किसानों की हितों की बात करना पर जमीनी धरातल पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किसानों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपेक्षा इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button