तकनीकी

बिना नंबर शेयर किए WhatsApp पर करें चैटिंग शुरू

WhatsApp में अब तक किसी से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता है, जो कई लोगों के लिए थोड़ा असहज भी था. अब अच्छी खबर ये है कि ये चीज बदलने वाली है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिसमें आप अपना नंबर दिए बिना सिर्फ यूजरनेम (Username) के जरिए भी लोगों से जुड़ सकेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इसे धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है. इस नए फीचर के बाद आप अपना यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, बिलकुल वैसे ही जैसे आप इंस्टाग्राम में करते हैं. इस फीचर की मदद से आप बिना नंबर शेयर किए भी चैट कर पाएंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि ये फीचर iOS और Android दोनों पर काम करेगा.

WhatsApp Username के नियम और जरूरी बातें

  • आपके यूजरनेम में कम से कम एक लेटर (a-z) होना जरूरी है. इसमें आप छोटे अक्षर, नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए.
  • आप अपना यूजरनेम ‘www.’ से शुरू नहीं कर सकते और न ही इसे ‘.com’ या ‘.net’ जैसे शब्दों पर खत्म कर सकते हैं.

WhatsApp पर यूजरनेम कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने Android फोन या iPhone में WhatsApp ऐप खोलें 
  • अगर आपके पास Android है तो ऊपर दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें. वहीं iPhone है तो अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें. इससे आप सीधे You टैब में पहुंच जाएंगे.
  • अब Settings में जाएं और अपने प्रोफाइल नाम पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Username का ऑप्शन दिखेगा.
  • अब जो भी यूजरनेम आप रखना चाहते हैं, उसे एंटर कर दें.
  • बस हो गया. अब आप अपना नंबर शेयर किए बिना भी किसी से बात करने के लिए अपना यूजरनेम शेयर कर सकते हैं.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button