छत्तीसगढ़

पुलिस चौकी में आरक्षकों की शराब पार्टी पर SSP ने दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

 बिलासपुर। जिले के मोपका पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। लाइन अटैच किए गए आरक्षकों में संतोष राठौर और धनेश साहू शामिल हैं। बता दें कि इस घटना की खबर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि बुधवार की देर रात एक युवक किसी काम से मोपका चौकी पहुंचा था। इस दौरान उसने एक कमरे में दो आरक्षकों को बैठकर शराब का पैग बनाते हुए देखा। जिसके बाद युवक ने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो शूट करते देख आरक्षक संतोष राठौर आपा खो बैठा और युवक पर बरस पड़ा। बताया जा रहा है कि उसने युवक से न केवल बहसबाजी की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना वीडियो में साफ तौर पर दिखाई देती है। फ़िलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button