तकनीकी

बर्फ पर खेल, स्क्रीन पर जादू, आज दिखा आइस हॉकी का जुनून

Google Doodle: इटली के मिलान में विंटर ओलंपिक 2026 चल रहा है. ये ओलंपिक 22 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में विंटर ओलंपिक गेम्स को गूगल भी खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है. हर रोज गूगल अपने डूडल के जरिए विंटर स्पोर्ट्स को एनिमेशन के जरिए दिखा रहा है. आज 11 फरवरी को भी गूगल डूडल एक खास अंदाज में नजर आ रहा है, जहां क्रियेटर्स ने एक एक्साइटिंग विंटर गेम को क्रिएटिव तरीके से दिखाकर खेलों के जुनून और खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया है.

क्या है आज का गूगल डूडल?

आज का गूगल डूडल Ice Hockey जैसे पॉपुलर विंटर स्पोर्ट को डेडिकेटेड है. यह डूडल इस खेल की तेजी, रोमांच और कॉम्पिटिशन को सम्मान दे रहा है, जो दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया जाता है. गूगल ने आज अपने डूडल में बर्फ पर स्लाइड करते प्लेयर्स के हर मूवमेंट को गूगल ने क्रिएटिव तरीके से दिखाया है.

क्या दिख रहा डूडल में?

आज के डूडल में Ice Hockey खिलाड़ियों की मूवमेंट को बेहद क्रिएटिव तरीके से दिखाया गया है. बर्फ पर स्लाइड करते हुए प्लेयर, स्टिक के साथ पक को आगे बढ़ाते दिखाई दे रहा है. आज के डूडल में ठंडे नीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है. डूडल के मल्टी-फ्रेम स्टाइल डिजाइन से ऐसा लगता है, जैसे खिलाड़ी पल-पल आगे बढ़ रहे हों.

Ice Hockey क्या होती है?

Ice Hockey एक तेज रफ्तार टीम गेम है, जिसे बर्फ से ढके मैदान पर खेला जाता है. इसमें दो टीमें होती हैं, जिसमें एक टीम के खिलाड़ी स्टिक की मदद से एक छोटी सी पक को ऑपोसिट टीम के गोल में डालने की कोशिश करते हैं. इस खेल में स्पीड, बैलेंस, स्ट्रैटेजी और टीमवर्क चारों की अहम भूमिका होती है. यही वजह है कि यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में गिना जाता है.

क्यों खास है गूगल डूडल?

गूगल डूडल इसलिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि किसी भी चीज को लाइव तरीके से दिखाने और समझाने की कोशिश करता है. चाहे वह कोई खेल हो, ऐतिहासिक दिन या फेस्टिवल, डूडल लोगों का ध्यान खींचता है और उन्हें कुछ नया जानने के लिए उत्साहित करता है. आज का Ice Hockey डूडल भी इसी सोच का उदाहरण है, जो खेल की भावना और कला को एक ही फ्रेम में खूबसूरती से पिरो देता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button