छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, चालक फरार

गरियाबंद। जिले में NH-130C पर भिरालाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बीके चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव के पुत्र चित्रांश ध्रुव ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

यह हादसा मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। मृतक की पहचान टीमनपुर निवासी किसन नेताम के रूप में हुई है। फिलहाल, गरियाबंद पुलिस ने जीरो में प्रकरण दर्ज कर मैनपुर थाने को केस स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button