ज्योतिषी

शनि और मंगल को शांत रखने के लिए नीम के पेड़ के विशेष ज्योतिष उपाय

आयुर्वेद में नीम को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी नीम का बहुत महत्व है। नीम को शनि और मंगल ग्रह को शांत करने के लिए प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को न्यायधीश माना जाता है। कहा जाता है कि शनि कर्मों के आधार पर फैसला करते हैं। वहीं, मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार मंगल के नकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में अड़चनें आती हैं। वहीं, शनि के नकारात्मक प्रभाव से बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में शनि और मंगल को शांत रखने के लिए नीम से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

घर के आसपास लगाएं नीम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के आसपास नीम का पेड़ लगाने से मंगल ग्रह शांत होता है। वहीं, रोजाना नीम का दातून करने से भी मंगल ग्रह के सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होते हैं।

नीम की लकड़ी से करें हवन

नीम की लकड़ी से हवन करने पर शनि ग्रह को शांत रखा जाता है। नीम की लकड़ी की माला धारण करने से भी शनि ग्रह के सकारात्मक प्रभाव मिलने लगते हैं।

नीम के पत्तों का जल शनिदेव को चढ़ाएं

नीम के पत्तों को जल में डालकर कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नीम के पत्तों का जल शनिदेव की मूर्ति पर अर्पित करें। इस उपाय को शनिवार के दिन जरूर करें।

नीम के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार और मंगलवार के दिन नीम के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें। इसके साथ ही नीम के पेड़ के नीचे चमेली के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार या मंगलवार के दिन नीम का पेड़ लगाना भी शुभ होता है।

नीम के पत्तों का पानी घर में छिड़कें

नीम के पत्तों को उबालकर उस पानी से घर को पोछें और छिड़काव करें। ऐसा करने से घर से रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। इससे मंगल और शनि दोनों ग्रह शांत रहते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button