छत्तीसगढ़
नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाने वाले ट्रैफिक जवान को एसपी ने किया निलंबित

जांजगीर-चांपा. जिले में नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाने वाले ट्रैफिक जवान को एसपी ने निलंबित कर दिया है. जवान ने नशे की हालत में अपनी बुलेट से कई वाहनों को ठोकर मारी. इसके बाद हुज्जतबाजी भी की. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की.
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक राज कुमार कंवर बुलेट में सवार था. नशे की हालत में उसने कार और बाइक को ठोकर मारी थी. इसके बाद लोगों से हुज्जतबाजी भी की थी.



