छत्तीसगढ़

सत्ता उलटती-पलटती रहती है, एसपी समझ लें…पूर्व सीएम भूपेश ने एक्स पर शेयर कर दी चेतावनी

रायपुर. भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुर्ग एसपी को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें. सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल द्वारा रोकने का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर सोमवार को भिलाई चरोदा निगम के सभापति और उनके समर्थकों ने जिम में घुसकर जिम संचालक के साथी अमित लखवानी से मारपीट की. फिर थाने लाकर भी उनसे मारपीट की. इसके विरोध में देर रात भाजइयों ने भिलाई 3 थाने का घेराव कर दिया. साथ ही मारपीट करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. वहीं आज कांग्रेस ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेसी भिलाई 3 थाना का घेराव करने निकले. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई. इस झड़प में थाना प्रभारी कपिल पांडेय और नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर घायल हो गए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button