उत्तरप्रदेश

हुक्का बार पर SP सिटी ने मारी रेड:  3 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, 

Bareilly News, (मो. जावेद खान): शहर के पॉश इलाके के डीडीपुरम में हुक्का बार और कैफे की आड़ में बीयर व शराब परोसी जा रही थी। गोपनीय सूचना के आधार पर एसपी सिटी मानुष पारीक ने सीओ पंकज श्रीवास्तव के साथ छापा मारकर सात हुक्का बार को सील कर दिया। इस दौरान तीन महिलाओं और दस पुरुषों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 7 हुक्का बार को साल कर दिया है। पकड़े गए लोगों में एक महिला हिंदूवादी संगठनों से जुड़ी बताई जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन पर गुरुवार रात डीडीपुरम क्षेत्र में हुक्का बार में शराब व अन्य मादक पदार्थों के परोसे जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सीओ और प्रेमनगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात हुक्का बार पर छापा मारा। मौके पर हुक्का बार की आड़ में बीयर और शराब परोसी जाती मिली। मौके पर आबकारी विभाग को बुलाकर हुक्का बार के लाइसेंस की जांच कराई गई, जिसके बाद सातों हुक्का बार को सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमनगर क्षेत्र में एक महिला नेता अपनी सहेली के साथ कैफे की आड़ में फ्लेवर्ड हुक्का और नशे का अवैध कारोबार चला रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सात हुक्का बार पर एक साथ छापा मारा और कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया।

एसपी सिटी ग्राहक बनकर पहुंचे, तो देखा कि हुक्का बार कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित हो रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर कैफे था, जबकि बेसमेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा था, जहां युवाओं को बैठाकर फ्लेवर्ड हुक्के और शराब परोसी जाती थी। तेज म्यूजिक, छोटे केबिन्स और अंधेरे माहौल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को भी प्रवेश दिया जा रहा था। पुलिस के छापा मारते ही कैफे में भगदड़ मच गई। लड़के-लड़कियां भागते नजर आए, लेकिन पुलिस ने ग्राहकों को नहीं पकड़ा और कार्रवाई कैफे मालिकों और स्टाफ तक सीमित रही। मौके से 9 हुक्के जब्त किए गए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button