छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद CM साय का रोड शो

रायपुर। राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा में आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी के पक्ष में राजधानी में बड़ा रोड शो कर रहे हैं. इस रोड शो की शुरुआत शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बाद हुई है, जिसका समापन कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक पर हुआ. यहां 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है.

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया गया है.

इसके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है. टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button