मनोरंजन

इत्ती सी खुशी से इम्प्रेस हुईं सोनाली बेंद्रे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे सोनी सब के नए शो इत्ती सी खुशी से बेहद प्रभावित हुई हैं। सोनाली बेंद्रे सोनी सब के नए शो इत्ती सी खुशी से खासा प्रभावित हुई हैं। सादगी भरी लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी वाला यह शो वही अपनापन और जुड़ाव दर्शाता है, जिसकी सराहना सोनाली पहले भी करती रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि आमतौर पर वह किताबें सुझाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दर्शकों से सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी देखने का आग्रह किया।एक ऐसा टेलीविजऩ शो जिसे वह बेहद सरल, ईमानदार और दिल को छू लेने वाला मानती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद किसी शो ने उनके दिल को इतनी सच्चाई से छुआ है।

इत्ती सी खुशी को उन्होंने नई ताजग़ी की सांस बताते हुए कहा कि इस शो में भावनाओं और हल्के-फुल्के पलों का बेहतरीन संतुलन है, इसलिए मैं इसे देखकर वास्तव में आनंद ले रही हूं। उम्मीद है आप सब भी इसे देखेंगे और अपनी-अपनी ‘इत्ती सी खुशी’ पाएंगे। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुम्बुल तौकरी ने लिखा कि आपके इतने प्यारे शब्दों के लिए दिल से आभारी हूं सोनाली मैम। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, ख़ासकर इसलिए क्योंकि मैं हमेशा से आपके काम की बड़ी प्रशंसक रही हूं। यह प्रोत्साहन मेरे लिए और भी खास है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button